कलेक्टर कांकेर एंव अध्यक्ष उत्कृष्ट विद्यालय संचालन एंव प्रबधन समिति उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा साक्षात्कार विज्ञापन क्रमॉक/1117/ दिनॉक 03 मार्च 2022 के तहत् शिक्षकीय रिक्त पदों की पूर्ति हेतु दिनॉक 14 मार्च 2022 को चल-साक्षात्कार (वाक-इन-इंटरव्यू) का आयोजन किया गया था
जिसमें जिला प्रबंधन एंव संचालन समिति द्वारा नियमानुसार प्रतीक्षा सूची से चयनित शिक्षक, सहायक शिक्षक प्रयोगशाला-(जीव विज्ञान), शिक्षक (गणित), शिक्षक (संस्कृत), व्याख्याता (वाणिज्य), व्यायाम शिक्षक, भृत्य, चौकीदार के पदों पर चयनित अभ्यार्थियों का नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।
दस्तावेजों का जांच एंव सत्यापन कहां और कैसे होगा :-
चयनित अभ्यार्थियों को पदवार अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित नोडल अधिकारी भर्ती सेल, शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उ.मा.वि. कांकेर में उपस्थिति देनी होगी। अभ्यार्थी 50 रूपये के नोटरी शपथ पत्र के साथ उपस्थित होगें उन्हे ज्वाइनिंग सेंटर में अपने सभी मूल प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रतियों का एक सेट जमा करना होगा नोडल सेंटर में जांच सत्यापन के बाद पदस्थ विद्यालय के लिए अनुमति पत्र जारी किया जावेगां।
कार्य पर उपस्थिति होने की अंतिम तिथि :-
समस्त दस्तावेजों का जांच एंव सत्यापन करने के बाद पदस्थ विद्यालय के लिए अनुमति पत्र दिया जायेगा जिसके बाद कार्य पर उपस्थिति देना होगा उपस्थिति होने की अंतिम तिथि 16 मई 2022 निर्धारित किया गया है। उक्त चयन सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट www.kanker.gov.in पर किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण लिंक (Important link):-
विभागीय विज्ञापन | डाउनलोड करें |
SAGES भानुप्रतापपुर नरहरपुर | डाउनलोड करें |
SAGES अंतागढ़ | डाउनलोड करें |
SAGES भानुप्रतापपुर | डाउनलोड करें |
SAGES दुरगकोंदल | डाउनलोड करें |
SAGES चारामा | डाउनलोड करें |
SAGES नरहरपुर | डाउनलोड करें |