जिला अस्पताल कोण्डागांव व्यावसायिक चिकित्सक के पद पर भर्ती 2022:- कार्यालय कलेक्टर (डीएमएफ) जिला कोण्डागॉव के आदेश क्रमॉक/2114/ दिनॉक 25.04.2022 के तहत् जिला खनिज संस्थान न्यास अन्तर्गत स्वास्थ्य देखभाल के लिये Occupational Therapist व्यावसायिक चिकित्सक के पद पर संविदा आधार पर पूर्ति के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय कोण्डागॉव को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किये जाने के फलस्वरूप संविदा आधार पर एक वित्तिय वर्ष के लिये Occupational Therapist व्यावसायिक चिकित्सक के पद पर आवेदन दिनॉक 03.06.2022 तक आंमत्रित किया गया है।
Occupational Therapist व्यावसायिक चिकित्सक रिकत्तिया पद:-

आवेदन की अंतिम तिथि:-
दिनॉक 03.06.2022 के रात्रि 12.00 बजे तक।
आवेदन कैसे करें:-
व्यावसायिक चिकित्सक Occupational Therapist के पद हेतु आवेदन पत्र डाक/Online जिले के वेबसाईट www.kondagaon.gov.in में google from link विज्ञापन अनुसार आवेदन कर सकते है।
दिनॉक 03.06.2022 तक आवेदन पत्र पंजीकृत डाक के माध्याम से कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को कार्यलयीन समय एंव कार्य दिवस में प्रस्तुत कर सकते है। ऑनलाईन आवेदन google from link में दिनॉक 03.06.2022 के रात्रि 12.00 बजे तक स्वीकार किये जावेगें।
आयु सीमा:-
01 जनवरी 2022 को आयु न्युन्तम 18 वर्ष एंव अधिकतम 45 वर्ष आयु की गणना 01 जनवरी 2022 से की जावेगी। उक्त संविदा भर्ती के संबंध में आरक्षण एंव अन्य शर्ते छ.ग. संविदा नियम 2022 के अधीन होगी।
संविदा आधार पर भर्ती के संबंध में किसी भी प्रकार का निर्णय हेतु कलेक्टर कोण्डागॉव का निर्णय अंतिम होगा। उक्त भर्ती राष्टीय स्वास्थ्य मिशन के मानव संसाधन नीति 2018 के अधीन लागू होगा।
अनुभव के संबंध में:-
छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रायपुर के पत्र क्रमांक/एफ 107/ नवा रायपुर दिनांक 07.11.2021 के तहत राज्य आपदा मोचन निधि व अन्य मद में कोविड-19 हेतु नियुक्त/कार्यरत अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को निरंतर 6 माह से अधिक कार्य अनुभव का 10 अंक दिया जाएगा।
भर्ती का तरीका:-
- Occupational Therapy Degree के प्राप्ताकों का 65 प्रतिशत अंक एवं 35 अंक अनुभव का मान्य किया जावेगा शासकीय/मान्यता प्राप्त अर्धशासकीय मान्यता प्राप्त निजी क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य में Occupational Therapy संबंध में का कार्य अनुभव ही मान्य होंगे।
- उक्त नियुक्ति वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मान्य होगी मार्च 2023 में नियुक्ति समाप्त मानी जावेगी उक्त नियुक्ति 1 वर्ष के लिए वैध होगी।
- उक्त संविदा पद अस्थानांतरित होगा तथा नियुक्त आदेशानुसार पदस्थापना स्थल में उपस्थित होकर कार्य करना अनिवार्य होगा दिए गए निर्धारित तिथि व पदस्थापना स्थल में अपनी उपस्थिति नहीं देने की स्थिति में चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति स्वत: निरस्त हो जावेगी।
- उक्त पद के लिए प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी जिसकी वैधता जारी दिनॉक से न्यूनतम 1 वर्ष तक अथवा नवीन भर्ती विज्ञापन जारी होने तक वैद्य रहेगी
- चयन प्रक्रिया कि किसी भी चरण में यह पाया जाता है कि किसी उम्मीदवार द्वारा किसी भी प्रकार से दबाव डलवाया जा रहा है या निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है तो उन आवेदन पत्र अमान्य कर दिया जाएगा तथा इस संबंध में कोई भी दावा मान्य नहीं किया जाएगा।
- भर्ती प्रक्रिया के दौरान होने वाले किसी भी विवाद एवं समस्या पर अंतिम निर्णय लेने का सर्वाधिकार चयन समिति के अध्यक्ष का होगा जो सभी आवेदकों को मान्य होगा।
- उक्त व्यक्ति का चयन मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत मानसिक स्वास्थ्य सुधार हेतु जिला अस्पताल कोण्डागांव में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल कोण्डागांव के प्रशासनिक नियंत्रण में रहेगा।
- शासकीय अशासकीय संस्था में कार्यरत कर्मचारियों को उक्त संस्थाओं के नियोक्ता के अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित प्रस्तुत किया जाना आवश्यक होगा अन्यथा आवेदन विचारणीय नहीं होगा।
वेतनमान
संविदा आधार पर नियुक्त के लिए मुक्त वेतन 35000 से 40000 रुपए देय होगा।
महत्वपूर्ण लिंक – Important Links
विभागीय विज्ञापन डाउनलोड | यहां क्लिक करें |
ऑनलाईन फार्म | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
यदि आप छत्तीसगढ़ में हो रही सभी सरकारी नौकरियों Rojgar की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।